छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होगा, विधानसभा अध्यक्ष ने दी ये जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से प्रारंभ होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

डॉ. रमन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सत्र के प्रथम दिन ‘विजन @2047’ पर प्रस्तुतीकरण होगा तथा इस पर चर्चा की जाएगी। पहले दिन कोई प्रश्नकाल अथवा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव नहीं होगा। पूरा दिन छत्तीसगढ़ के विकास संबंधी विषयों पर केंद्रित रहेगा। प्रस्तुतीकरण के बाद होने वाली चर्चा का जवाब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देंगे।

About The Author