कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह के बयान से हलचल तेज, इस कांग्रेस नेत्री पर लगाए गंभीर आरोप
रायपुर। कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने एक नया बयान देकर प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। सिंह ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह प्रभारी जरिता लैतफलांग पर जिलाध्यक्ष पद के चयन को लेकर पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरगुजा संभाग में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों को फोन कर आर्थिक मांग की जा रही है।
इन आरोपों के सामने आने के बाद कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई। पीसीसी संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने सिंह के बयान को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि बृहस्पत सिंह को पार्टी से निकाला जा चुका है, लेकिन वे दोबारा पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। उनके आवेदन पर विचार नहीं होने के कारण वे इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।
