दिल्ली : गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड से प्रत्यर्पित, पटियाला हाउस कोर्ट में पेश

दिल्ली। गोवा के चर्चित अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को मंगलवार दोपहर थाईलैंड से भारत लाया गया। गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा इंडिगो फ्लाइट से करीब 1:45 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। दोनों नाइटक्लब के सह-मालिक हैं, जहां 6 दिसंबर को लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही। इमिग्रेशन क्लियरेंस के बाद औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर गोवा पुलिस ने दोनों भाइयों को कस्टडी में ले लिया। अधिकारियों के अनुसार, गोवा पुलिस थाईलैंड नहीं गई थी तथा कस्टडी केवल दिल्ली में ही ली गई।

अब दोनों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जाएगा तथा पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मांगी जाएगी।

About The Author