साय कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सोमवार को कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा रही है, जिन पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार, शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों पर मंत्रिमंडल मंथन कर रहा है। इसके साथ ही धर्मांतरण संशोधन कानून को मंजूरी देने पर भी विचार किया जा रहा है। बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
इसके अलावा धान खरीदी की स्थिति, किसानों की समस्याएं तथा उनसे जुड़े अन्य विषय भी एजेंडा में शामिल हैं। किसानों को समय पर भुगतान, खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और विभिन्न कृषि मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
कैबिनेट की इस महत्वपूर्ण बैठक से राज्य में कई बड़े निर्णयों की उम्मीद की जा रही है, जिनका सीधा असर आम जनता और किसानों पर पड़ेगा।
