छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा की संभावित तिथियां घोषित, व्यापम ने जारी किया कैलेंडर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हजारों युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लिए संभावित तिथियों की घोषणा कर दी है। व्यापम द्वारा पूर्व में जारी परीक्षा कैलेंडर के आधार पर अब इन परीक्षाओं के आयोजन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

जारी सूचना के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों के पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं अक्टूबर और नवंबर माह में आयोजित की जाएंगी। सहायक शिक्षक पद के लिए संभावित परीक्षा तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इसी क्रम में शिक्षक पद के लिए 25 अक्टूबर 2026 और व्याख्याता पद के लिए 29 नवंबर 2026 की तिथि तय की गई है।

व्यापम ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देशों, पाठ्यक्रम और प्रवेश पत्र संबंधी जानकारियों के लिए मंडल की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। लंबे समय से अटकी इन भर्ती परीक्षाओं की तिथियां स्पष्ट होने के बाद अब प्रदेश के अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी के लिए निश्चित समय मिल सकेगा।

About The Author