दिल्ली एयरपोर्ट के ATC सिस्टम में तकनीकी खराबी, सौ से अधिक उड़ानें देर से रवाना

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी आने से उड़ानों का संचालन प्रभावित हो गया। इस दिक्कत का असर आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर पड़ा है, जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सूत्रों के अनुसार, ATC में सॉफ्टवेयर संबंधी समस्या के कारण उड़ानों की क्लियरेंस प्रक्रिया प्रभावित हुई, जिससे कम से कम 100 उड़ानें देरी का शिकार हुई हैं। स्पाइसजेट सहित कई एयरलाइनों की सेवाओं पर इसका सीधा असर देखा गया।

दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्थिति पर बयान जारी करते हुए बताया कि ATC प्रणाली में तकनीकी समस्या आने की वजह से उड़ान संचालन में देरी हो रही है। एयरपोर्ट की तकनीकी टीम, DIAL और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान करने में जुटी है, ताकि उड़ान संचालन जल्द सामान्य हो सके।

About The Author