घुसपैठियों पर सख्ती एवं गार्ड ऑफ ऑनर परंपरा समाप्त: गृह मंत्री विजय शर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने एसआईआर अभियान के संदर्भ में कहा कि यदि कोई घुसपैठिए पकड़े जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी तथा उन्हें कानून के तहत बाहर निकालकर बांग्लादेश भेजा जाएगा। आवश्यकतानुसार पूरी जांच की जाएगी।

अलसुबह पुलिस कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समाज के प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस जांच में सभी को सहयोग करना चाहिए, चाहे वह किसी के लिए भी हो।

मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर मंत्री ने कहा कि मॉल में हुई घटना के बाद जो हुआ, उसमें भी कार्रवाई जारी है।

गार्ड ऑफ ऑनर परंपरा समाप्त करने पर गृह मंत्री ने कहा कि सरकार जनता जनार्दन के साथ काम करती है। गार्ड ऑफ ऑनर जैसी परंपरा की आवश्यकता नहीं है, जिसमें बड़ा बल तैनात रहता था। इसकी कोई जरूरत नहीं है।

About The Author