बजट से पहले शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी


बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 240 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 54 अंक चढ़कर आगे बढ़ा है। निफ्टी 25,300 के स्तर से ऊपर बना हुआ है, वहीं सेंसेक्स 82,200 के ऊपर कारोबार कर रहा है।

हालांकि, कुछ धातु कंपनियों के शेयरों में दबाव देखा जा रहा है। वेदांता, हिंदुस्तान जिंक और हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 18 शेयरों में तेजी है, जबकि 12 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। टाटा स्टील, इंफोसिस, एचसीएल टेक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में कमजोरी देखी गई है। दूसरी ओर, सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 1.5 फीसदी तक की तेजी आई है।

डिफेंस सेक्टर में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। BEL के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। इसके अलावा मझगांव डॉक, कोचिन शिपयार्ड, पीटीसी इंडिया, एचएएल और जेन टेक के शेयरों में भी मजबूत बढ़त दर्ज की गई है।

सेक्टरवार बात करें तो ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी और बैंकिंग सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टरों में करीब 1 फीसदी की गिरावट है। पीएसयू बैंक सेक्टर में भी दबाव बना हुआ है।

About The Author