अंकिता लोखंडे के ससुराल से जुड़े प्रतिष्ठान सहित कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर स्टेट जीएसटी की छापेमारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी विभाग ने कोयला कारोबार से जुड़े तीन प्रमुख व्यापारियों के दस से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। इन ठिकानों में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के ससुराल से संबंधित एक प्रतिष्ठान भी शामिल बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई 12 दिसंबर को देर शाम शुरू हुई और जारी है। जांच में करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी के सबूत मिलने की संभावना जताई जा रही है। छापेमारी के प्रमुख ठिकानों में महावीर वॉशरी, फिल कोल बिलासपुर और पारस कोल वॉशरी शामिल हैं।

विभागीय अधिकारी दस्तावेजों की जांच में जुटे हैं तथा अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

About The Author