छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्री टंकराम वर्मा के विशेष सहायक दुर्गेश कुमार वर्मा को पद से मुक्त किया
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के विशेष सहायक दुर्गेश कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से उनके पद से मुक्त कर दिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में दुर्गेश कुमार वर्मा को मंत्री की निजी स्थापना से हटाकर पुनः सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ कर दिया गया है। यह परिवर्तन आदेश जारी होने के साथ ही तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
