महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी तेज
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करने के आरोप में उसे हिरासत में लिया गया। भारतीय एजेंसियों द्वारा जारी इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर यह कार्रवाई हुई।

फिलहाल सौरभ चंद्राकर को मस्कट के हाई-सिक्योरिटी अल-खौद डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। अब उसे भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण (Extradition) की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
भारत लाए जाने के बाद उससे महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप, कथित हवाला नेटवर्क और करोड़ों रुपये के वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामलों में पूछताछ की जा सकती है।
