रायपुर में गूंजेगी श्री हनुमंत कथा — बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आएंगे 3 अक्टूबर को

Oplus_132096
रायपुर। राजधानी रायपुर आगामी दिनों में आध्यात्मिक रंग में डूबने जा रही है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पवन मुखारविंद से श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन 4 से 8 अक्टूबर तक गुड़ियारी स्थित वही हांडी उत्सव स्थल, अवधपुरी मैदान (श्रीनगर रोड) में होने जा रहा है।
शास्त्री जी 3 अक्टूबर की शाम रायपुर पहुंचेंगे। माना एयरपोर्ट पर युवा समाजसेवी चंदन-बसंत अग्रवाल (थान खम्हरिया वाले) एवं कालिक श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के सदस्य उनका भव्य स्वागत करेंगे। फूलों की वर्षा के बीच शोभायात्रा के साथ उन्हें कथा स्थल तक ले जाया जाएगा। आयोजन के दौरान किसी एक दिन दिव्य दरबार भी आयोजित होगा।
तैयारियों में भव्यता...

कथा स्थल पर विशाल पंडाल का निर्माण, जगह-जगह एलईडी स्क्रीन और लाखों श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। भोजन, यातायात और पार्किंग की सुचारु व्यवस्थाओं के लिए धार्मिक एवं सामाजिक संगठन सक्रिय हैं।
विशेष अतिथि होंगे मौजूद...

इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह व उनकी धर्मपत्नी वीणा सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित अनेक गणमान्यजन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
श्रद्धालुओं से अपील...

चंदन-बसंत अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जाम की समस्या से बचने के लिए चारपहिया के बजाय अधिक से अधिक दोपहिया वाहनों का उपयोग करें। कथा स्थल के समीप ही विशाल पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पत्रकारों के लिए अलग पार्किंग की सुविधा भी रहेगी।
भोजन व प्रसादी की सेवा...

फाउंडेशन की ओर से सुबह 9 बजे और रात 8 बजे निःशुल्क भंडारे का आयोजन होगा। कथा उपरांत सभी भक्तों को प्रसादी भी वितरित की जाएगी।
प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था...

सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। हजारों सेवादार अपनी जिम्मेदारियों के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं।
प्रदेशभर में उत्साह...

आयोजन को लेकर न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि मध्यप्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कथा स्थल पर भक्तों का आना शुरू हो चुका है और पूरे प्रदेश में आयोजन को लेकर अपार उत्साह का माहौल है।