रायपुर: हेलीपैड ग्राउंड के पास सैकड़ों पीपीटी कीट लावारिस मिले, जांच की मांग तेज

रायपुर। राजधानी के हेलीपैड ग्राउंड से सटे इलाके में सैकड़ों पीपीटी कीट (कीटनाशक) लावारिस हालत में पड़े मिले। स्थानीय लोगों की नजर इन पैकेटों पर पड़ते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

हैरानी की बात यह है कि प्रत्येक पैकेट पर एमआरपी 1800 रुपये अंकित था। इससे यह सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में महंगे कीटनाशक यहां कैसे पहुंचे और किस उद्देश्य से खुले में फेंके गए।

घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने विभिन्न आशंकाएं जताईं। कुछ लोग इसे सरकारी आपूर्ति से संबंधित मामला मान रहे हैं, तो कुछ इसे बड़े घोटाले की संभावना बता रहे हैं।

प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की मांग तेज हो गई है। यदि ये कीटनाशक किसी शासकीय योजना या विभाग से संबंधित पाए जाते हैं, तो यह मामला गंभीर भूचाल का रूप ले सकता है। अब यह देखना होगा कि जांच में क्या सच्चाई सामने आती है और जिम्मेदारों के खिलाफ कब कार्रवाई होती है।

About The Author