राहु गोचर 2026: इन चार राशियों के लिए रहेगा चुनौतीपूर्ण, सावधानी बरतने की सलाह
नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वर्ष 2026 में राहु दो बार राशि परिवर्तन करेगा। पहले 2 अगस्त 2026 को राहु कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेगा, जबकि 5 दिसंबर 2026 को कुंभ से मकर राशि में प्रवेश करेगा। दोनों ही राशियां शनि की होने से राहु का प्रभाव विशेष रूप से प्रबल रहेगा। इस गोचर से चार राशियों पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है।
प्रभावित राशियां एवं सावधानियां:
वृषभ राशि
रोजगार और व्यापार में रुकावटें संभव। आय में कमी तथा खर्चों में वृद्धि से आर्थिक तनाव बढ़ सकता है। हर निर्णय सोच-समझकर लें।
सिंह राशि
करियर में अचानक बाधाएं आ सकती हैं। व्यवसाय ठप पड़ने का खतरा। धन लाभ के अवसर सीमित रहेंगे। दूसरों के विवाद से दूर रहें।
कन्या राशि
सफलता में देरी, व्यापार में बड़ा नुकसान संभव। बजट बिगड़ सकता है तथा पुराना कर्ज चुकाना कठिन होगा। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।
वृश्चिक राशि
निकट संबंधों में मतभेद तथा ससुराल पक्ष से धन संबंधी विवाद की आशंका। व्यापार में लाभ कम, भागदौड़ अधिक। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
ज्योतिषियों का कहना है कि इन राशियों के जातकों को वर्ष 2026 में राहु के दुष्प्रभाव से बचने के लिए सतर्कता और उचित उपाय अपनाने चाहिए।
