ओडिशा के कंधमाल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, पांच नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी



रायपुर। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के कंधमाल जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के शवों के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिनमें दो महिला नक्सली भी शामिल बताई जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, मृत नक्सलियों में कुछ छत्तीसगढ़ से जुड़े नक्सली भी हो सकते हैं। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सघन तलाशी और सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और ऑपरेशन अभी जारी है।

About The Author