पीएम किसान योजना: 9 करोड़ लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, होली तक मिल सकती है खुशखबरी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे 9 करोड़ से अधिक किसानों को अभी तक राहत नहीं मिली है। किसानों के खातों में 2 हजार रुपये कब जमा किए जाएंगे, इसको लेकर केंद्र सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। अब तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी। इसके बाद करीब तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन 22वीं किस्त अभी तक जारी नहीं हुई है।
कब आ सकती है 22वीं किस्त
22वीं किस्त को लेकर सरकार की ओर से कोई ताजा अपडेट नहीं है। हालांकि विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार फरवरी के अंतिम सप्ताह से लेकर मार्च 2026 के मध्य तक किस्त जारी की जा सकती है। माना जा रहा है कि होली से पहले राशि जारी होने की संभावना है।
पिछले वर्ष 24 फरवरी को 19वीं किस्त जारी की गई थी। 24 फरवरी 2026 तक भी सरकार की ओर से नई किस्त को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
इन किसानों की रुक सकती है किस्त
22वीं किस्त से पहले लाखों किसानों को झटका लग सकता है। जिन किसानों ने अभी तक ई केवाईसी पूरी नहीं की है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है। साथ ही यदि बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो भी भुगतान अटक सकता है। इसलिए किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लें।
किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम भी जांच सकते हैं। यदि सूची में नाम नहीं है तो अगली किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है।
बेनिफिशियरी स्टेटस ऐसे करें चेक
सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर जाएं।
फार्मर्स कॉर्नर में बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करें।
आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
इसके बाद गेट स्टेटस पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त करें।
