तुर्की में क्रिसमस और नववर्ष उत्सवों पर हमलों की साजिश नाकाम, 115 आईएस संदिग्ध गिरफ्तार

इस्तांबुल। तुर्की के अधिकारियों ने क्रिसमस और नववर्ष उत्सवों पर संभावित आतंकी हमलों की साजिश को नाकाम कर दिया है। इस सिलसिले में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े 115 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

इस्तांबुल के मुख्य अभियोजक कार्यालय के अनुसार, शहर भर में 124 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इन छापों में कई पिस्तौलें, गोला-बारूद और संगठन से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए। कुल 137 संदिग्धों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे, जिनमें से 115 को पकड़ लिया गया है, जबकि शेष 22 की तलाश जारी है।

अधिकारियों के मुताबिक, आईएस समर्थक तुर्की में विशेष रूप से गैर-मुस्लिमों और उनके उत्सवों को निशाना बनाकर हमले की सक्रिय योजना बना रहे थे। खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिससे बड़े हमलों को टाला जा सका।

About The Author