हांथी के दांत दिखाने के कुछ खाने के कुछ, इसी तर्ज पर चल रहा आबकारी विभाग…

रायपुर। आबकारी विभाग के अधिकारी भले ही कोचियाओं और अवैध शराब की बिक्री पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई करते दिख रहे हैं लेकिन कहीं ना कहीं विभाग के अधिकारी ही अवैध शराब की बिक्री हुआ कोचिया को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि होली के त्यौहार आते ही एक बार फिर से अवैध शराब की बिक्री व कोचियाओं की मात्रा बढ़ गई है। और अधिकारी कार्यवाई के नाम पर अब सिर्फ खानापूर्ति करते नज़र आ रहे हैं। प्रति दिन नियमों की धज्जियां उड़ रही है| और विभागीय अधिकारी टीम पर टीम गठित किये जा रहे हैं|

जब अधिकारीयों के सानिध्य में ही इन कृत्यों को अंजाम दिया जा रहा हो तो इसे नियंत्रण करना सायद असंभव ही है| बता दें कि राजधानी रायपुर के मोवा स्थित शराब दुकान जो कि आबकारी अधिकारी कौशल सोनी के अधिकार क्षेत्र में आता है इस दुकान में सुपरवाइजर और कर्मचारियों की मिलीभगत या यूं कहें तो शायद अधिकारियों की सहभागिता से प्रति दिन कोचियाओं को भर भर कर शराब दिया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं इस शराब दुकान की कमान सुपरवाइजर विकास गुप्ता के हांथो में है।
इस दुकान में दिन दहाड़े आबकारी नियमों की धज्जियां जमकर उड़ाई जा रही है| ऐसा नही की अधिकारी जी को इस बात का इल्म न हो अधिकारी जी को इस बात का इल्म भरपूर है लेकिन अधिकारी जी भी कार्रवाई करने के बजाए मूकदर्शक बन बैठे हैं| और सरकारी राजस्व की चोरी करने वालों का भरपूर साथ दे रहे हैं| बता दें कि कल रात के अंधेरे में शराब की भरपूर ओवर रेटिंग की गई।

अब देखना यह होगा कि हमारी इस खबर के बाद आबकारी विभाग कोचियाओं को शराब परोसने वाले ऐसे सुपरवाइजर या दुकान कर्मचारियों के साथ कौन सा रुख अपना आता है और सरकारी राजस्व की चोरी करने वाले ऐसे शराब दुकान से चालकों पर कैसी कार्रवाई करता है।

About The Author