बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 9 पुलिसकर्मियों का कटा चालान
भिलाईनगर। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पाए जाने पर जिले में पदस्थ 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया है। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल द्वारा पूर्व में जिले में पदस्थ सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाते पाए जाने पर प्रधान आरक्षक (चालक) सुशील प्रजापति रक्षित केंद्र दुर्ग, प्रधान आरक्षक भागवत प्रसाद थाना अंडा, आरक्षक सुनील साहू थाना रानीरातई, आरक्षक कमलेश देशमुख थाना दुर्ग, आरक्षक पंकज पांडेय थाना जामुल, आरक्षक रवि सोनी थाना खुर्सीपार, महिला आरक्षक संगीता कोसले थाना भिलाई नगर, आरक्षक एलिषा थाना छावनी एवं महिला आरक्षक आशा ठाकुर महिला थाना दुर्ग के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रति व्यक्ति 500 रुपये का चालान किया गया।
साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों को भविष्य में दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने की सख्त हिदायत दी गई है।
