छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा प्रश्नपत्र पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, बढ़ाए गए वस्तुनिष्ठ प्रश्न

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) प्रश्नों की संख्या और अंक भार में बढ़ोतरी की गई है।

माशिमं की सचिव प्रो. पुष्पा साहू ने बताया कि ज्ञानात्मक स्तर पर 20%, अवबोधात्मक पर 25%, अनुप्रयोगात्मक पर 25%, विश्लेषणात्मक पर 10%, मूल्यांकन पर 10% तथा रचनात्मक स्तर पर 10% अंक निर्धारित किए गए हैं।

नए पैटर्न के अनुसार:

  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न : 15 प्रश्न, प्रत्येक 1 अंक, कुल 15 अंक
  • लघु उत्तरीय प्रश्न-1 : 3 प्रश्न, प्रत्येक 2 अंक, कुल 6 अंक
  • लघु उत्तरीय प्रश्न-2 : 6 प्रश्नों में से 3 करने होंगे, प्रत्येक 3 अंक, कुल 18 अंक
  • दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-1 : 4 प्रश्न, प्रत्येक 5 अंक, कुल 20 अंक
  • दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-2 : 2 प्रश्न, प्रत्येक 5 अंक, कुल 10 अंक
  • अति दीर्घ उत्तरीय प्रश्न : 1 प्रश्न, 6 अंक

इस बदलाव से छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मजबूत होने के साथ-साथ विश्लेषणात्मक और रचनात्मक क्षमता का मूल्यांकन भी बेहतर ढंग से हो सकेगा। नया पैटर्न सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं से लागू होगा।

About The Author