राजनांदगांव में अवैध प्लाटिंग और शासकीय भूमि अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 एकड़ क्षेत्र से हटाए गए अतिक्रमण
राजनांदगांव। जिले में अवैध प्लाटिंग और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग और नगर पालिका निगम की संयुक्त टीम ने नगर निगम क्षेत्र के पार्रीकला में मौके पर पहुंचकर लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग और शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित किया तथा जेसीबी मशीनों की सहायता से उन्हें पूरी तरह हटा दिया।
हटाए गए अतिक्रमण वाले खसरा नंबरों में शामिल हैं— खसरा नंबर 361/10 (रकबा 0.1983 हेक्टेयर), खसरा नंबर 361/9 (रकबा 0.1642 हेक्टेयर), खसरा नंबर 361/12 (रकबा 0.2123 हेक्टेयर), खसरा नंबर 361/13 (रकबा 0.4081 हेक्टेयर), खसरा नंबर 361/28 (रकबा 0.0935 हेक्टेयर) तथा खसरा नंबर 361/14 (रकबा 0.1480 हेक्टेयर)।
कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यक्तियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण नहीं किया जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध प्लाटिंग और भूमि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
