महासमुंद: एंबुलेंस से 520 किलो गांजा जब्त, कीमत 2.60 करोड़ रुपए; तीन आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। तस्करों ने गांजा तस्करी के लिए एंबुलेंस का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने ऐसे ही एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एंबुलेंस से 520 किलो गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए है। कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा के भवानीपटना से गांजा लेकर महाराष्ट्र के नागपुर जा रहे थे। महासमुंद जिले के टेमरी चेक पोस्ट पर कोमाखान पुलिस ने संदिग्ध एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार तीनों आरोपी महाराष्ट्र के निवासी हैं। कोमाखान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
