कोरिया पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 69 पुलिसकर्मियों का तबादला

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के तहत 2 निरीक्षक, 4 उपनिरीक्षक, 4 सहायक उपनिरीक्षक सहित कुल 69 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। जारी आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को उनके नए कार्यस्थलों पर तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author