जशपुर : दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत
जशपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के काईकछार में शुक्रवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक सड़क पर पलट गए तथा दोनों चालकों की मौके पर मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गैस कटर की मदद से ट्रकों में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
