आईपीएस संतोष सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे, सीआईएसएफ में डीआईजी पद पर मिली जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में डीआईजी के पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई है।

संतोष सिंह वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस और एससीआरबी के पद पर पदस्थ हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत अब वे सीआईएसएफ में डीआईजी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

About The Author