भिलाई में औद्योगिक हादसा, क्रेन ऑपरेटर की मौके पर मौत
दुर्ग। जिले के भिलाई स्थित सिसकोल कंपनी के प्लांट में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। हथखोज औद्योगिक क्षेत्र में हुए इस हादसे में ओवरहेड क्रेन ऑपरेट कर रहे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।
मृतक की पहचान लेखूराम कौशल (35 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लेखूराम सुबह अपनी नियमित ड्यूटी पर कार्यरत था। वह ओवरहेड क्रेन की मदद से भारी लोहे की प्लेट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से प्लेट स्लिप होकर सीधे उसके ऊपर गिर पड़ी।
भारी प्लेट गिरने से लेखूराम को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
