रायपुर में भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा धान से भरा ट्रक, एक युवक की मौत और चार घायल

रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीपीएस स्कूल के पास रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ धान से भरा एक अनियंत्रित ट्रक कार के ऊपर पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

स्थानीय लोगों ने की मदद
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया। कार में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुँच गई और यातायात बहाल कराया।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

About The Author