गर्डर डी लॉन्चिंग कार्य पूरा, 13 मेमू ट्रेनों की सेवाएं बहाल

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में गर्डर डी लॉन्चिंग का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा होने के बाद पहले से निरस्त की गई 13 मेमू ट्रेनों की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं। रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से रायपुर, डोंगरगढ़ और गोंदिया रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिली है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार गर्डर डी लॉन्चिंग का कार्य पहले 13 और 14 मार्च को ब्लॉक लेकर किया जाना प्रस्तावित था। हालांकि तकनीकी कार्य को निर्धारित समय से पहले ही सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। यह कार्य 6 और 7 मार्च को ही संपन्न हो गया।

कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले से निरस्त की गई मेमू ट्रेनों को फिर से चलाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार जिन मेमू ट्रेनों की सेवाएं बहाल की गई हैं, उनमें रायपुर से डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर, डोंगरगढ़ से गोंदिया मेमू पैसेंजर, गोंदिया से रायपुर मेमू पैसेंजर, दुर्ग से गोंदिया मेमू पैसेंजर और गोंदिया से दुर्ग मेमू पैसेंजर शामिल हैं।

About The Author