प्रधानमंत्री पुरस्कार मिलने पर भारतीय योग संस्थान ने राम मंदिर में किया योग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
रायपुर। योग के प्रचार-प्रसार और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय योग संस्थान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान किए जाने के उपलक्ष्य में राम मंदिर, रायपुर में योग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राम मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सुनील रामदास ने उपस्थित होकर आयोजन की सराहना की और यौगिक जीवन को श्रेष्ठ जीवनशैली बताते हुए योग से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में लगभग 500 योग प्रेमियों ने सहभागिता की। इस दौरान योग नृत्य, सुंदर आसन, प्राणायाम और ध्यान सहित विभिन्न आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। महिला शक्ति पर आधारित दंड चालन नृत्य की प्रस्तुति सेल्स टैक्स योग केंद्र द्वारा दी गई, वहीं बूढ़ा तालाब योग केंद्र ने आकर्षक योग नृत्य प्रस्तुत किया। समापन अवसर पर राष्ट्रगान के बाद रामकृष्ण धुन पर साधकों ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ जोन प्रमुखों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सरस्वती ऑक्सी जोन योग केंद्र द्वारा महिला शक्ति गीत पर सूक्ष्म क्रिया का अभ्यास कराया गया। यौगिक अभ्यास सुदेशना मैने, वंदना आहूजा, सरिता गोयल, गीतांजलि बाग, परमजीत कौर ने कराया, जबकि रंजना श्रीवास्तव ने प्रेरणादायी संबोधन दिया। प्रसाद वितरण हितवाद प्रेस और अवंती विहार योग केंद्र द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभा शर्मा, कंवलजीत, अनु शर्मा, गायत्री अग्रवाल, सपना शादीजा, लता चौधरी, विनोद अग्रवाल, के.आर. साहू, मुकेश सोनी, राजेश अग्रवाल, राजेश डागा, जयंती चंद्रा, लक्ष्मी जेठानी, प्रदीप नशीन, संदीप और लोकेश का योगदान रहा। आसन प्रदर्शन में संगीता गुप्ता, संगीता सिंह, तनुश्री और मीना लूनिया ने भाग लिया। मंच संचालन की भूमिका किरण प्रसाद और ममता रथ ने निभाई।
