आबकारी आरक्षक भर्ती की अंतिम चयन सूची जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग के अंतर्गत आबकारी आरक्षक के 200 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विभाग ने इन पदों के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है।

इस भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा सीधी भर्ती के तहत विज्ञापन जारी किया गया था। इसके अंतर्गत लिखित परीक्षा (ABA25) का आयोजन 27 जुलाई 2025 को किया गया था, जिसका परिणाम पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जा चुका है।

व्यापम द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मापदंड में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से योग्य उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है। विभाग ने अब चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है।

About The Author