रायपुर में डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का होगा लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे नामकरण समारोह में शिरकत
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण समारोह 5 जुलाई 2026 (रविवार) को शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर नवीन परिसर का लोकार्पण करेंगे।
ओपी चौधरी करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
समारोह की अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके अलावा विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, रायपुर महापौर मीनल चौबे तथा जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक समारोह में शामिल होंगे।
डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के लोकार्पण के साथ राजधानी रायपुर में व्यापारिक अधोसंरचना को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त थोक बाजार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
