बस्तर ने खोया अपना जांबाज: अज्ञात वाहन की टक्कर से डीआरजी जवान की मौत, विभाग में शोक

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के आसना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीआरजी जवान भरत भारती की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर जगदलपुर की ओर जाते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि जवान तत्काल मौत के शिकार हो गए।

सूचनाओं के अनुसार, घटना कोतवाली पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वर्तमान में अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि, 2022 में भरत भारती को ‘बस्तर फाइटर’ में चयन मिला था, जिसके बाद उन्हें डीआरजी दस्ते में तैनात किया गया। दुर्घटना ने पुलिस प्रशासन और जवान के साथियों में शोक की लहर दौड़ा दी है। मामले की जांच तेजी से चल रही है।

About The Author