असम में भाजपा नामांकन रैली में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, जनसमर्थन को बताया जीत का संकेत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव असम प्रवास के दौरान धेमाजी में भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल हुए। रैली में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखी गई, जहां शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर जनसैलाब उमड़ा।

धेमाजी और सिसिबोरगांव विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रनोज पेगू और जीवन गोगोई ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि रैली में उमड़ा जनसमर्थन आगामी चुनाव परिणामों का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में असम ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और जनता इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाना चाहती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा सरकार का गठन होगा। रैली में लखीमपुर के सांसद प्रधान बरुआ सहित पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री साव ने असम विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत पिछले तीन दिनों में धेमाजी, ढकुआखाना, लखीमपुर और रोंगोनदी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

इसके साथ ही नाओबोइचा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए सहयोगी दल असम गण परिषद के प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। बैठकों में स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया।

बैठक में रोंगोनदी से भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका और नाओबोइचा से एजीपी प्रत्याशी बसंत दास सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री साव ने मेरा बूथ सबसे मजबूत के संकल्प को दोहराते हुए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी का संदेश जनता तक पहुंचाया जाएगा।

About The Author