चारधाम यात्रा से पहले बयान पर विवाद, सारा अली खान को लेकर चर्चा तेज
देहरादून। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान को लेकर चारधाम यात्रा से पहले एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अपनी धार्मिक आस्था के लिए जानी जाती हैं और विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन करती रही हैं, लेकिन अब एक बयान के बाद उनका नाम चर्चा में आ गया है।
दरअसल, 19 अप्रैल से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। यात्रा को लेकर बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के एक बयान ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
17 मार्च को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जब गैर सनातनियों के प्रवेश को लेकर सवाल पूछा गया, तो इस पर दिए गए बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया। बयान के बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और सारा अली खान का नाम भी चर्चा में आ गया है।
हालांकि इस मुद्दे पर आधिकारिक स्तर पर कोई स्पष्ट निर्णय सामने नहीं आया है, लेकिन बयान के बाद चारधाम यात्रा को लेकर बहस तेज हो गई है।
