छठ घाट के सौंदर्यीकरण की घोषणा, अगले पर्व तक पूरा होगा कार्य

जशपुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय आज दुलदुला छठ घाट पहुँचे। यहाँ उन्होंने परंपरागत विधि-विधान से सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “यह अत्यंत सौभाग्य का अवसर है कि मुझे छठ पर्व जैसे आस्था और लोकभावना से जुड़े पर्व में सम्मिलित होने का अवसर मिला।” उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और स्नेह से ही उन्हें जनसेवा का अवसर प्राप्त हुआ है, और वे प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

छठ घाट पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ के बीच मुख्यमंत्री साय ने दुलदुला क्षेत्र की एक बड़ी माँग को पूरा करते हुए छठ घाट के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी छठ पर्व तक यहाँ का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि कुनकुरी छठ घाट का सौंदर्यीकरण ₹5 करोड़ 17 लाख की लागत से किया गया है, जहाँ इस वर्ष व्रती महिलाएँ पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर रही हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमार सिंह, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, एसपी शशिमोहन सिंह, ज

About The Author