रथयात्रा के दौरान CM विष्णुदेव साय ने रोका काफिला, बच्चों से की आत्मीय मुलाकात और खिंचवाई सेल्फी

रायपुर/अमलीपदर: रथयात्रा महापर्व के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सहज और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। यात्रा के बीच उन्होंने अपना काफिला रुकवाकर सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनसे पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं तथा विद्यालय की गतिविधियों के बारे में बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों के विशेष आग्रह पर उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीयता से सेल्फी भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री का यह स्नेहपूर्ण व्यवहार वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।

रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रथयात्रा महापर्व में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानों, भक्ति संगीत और जयघोषों से पूरा अमलीपदर क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

इस अवसर पर कलेक्टर बी.एस. उईके, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे

About The Author