छत्तीसगढ़ में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, मुख्यमंत्री साय बोले—विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों के विस्तार से प्रदेश के विद्यार्थियों को अब अपने ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को बेहतर शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और करियर के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर न रहना पड़े।
दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंच रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दे रही है। दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मेडिकल शिक्षा का विस्तार करने और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसका उद्देश्य प्रदेश के लोगों को बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल शहरों तक विकास को सीमित रखना नहीं है, बल्कि प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर लगातार कार्य किया जा रहा है।
चेन्नई से आए पत्रकारों का कोसा शॉल से सम्मान
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चेन्नई से आए पत्रकारों को छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कोसा फैब्रिक के शॉल भेंट कर सम्मानित किया। यह अवसर छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और पारंपरिक हस्तशिल्प को अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत करने का भी माध्यम बना।
वहीं, पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय को तमिलनाडु के विश्वप्रसिद्ध महाबलीपुरम मंदिर की प्रतिकृति स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास, जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह सहित अन्य
