मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त, शाम को भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। वे सुबह 11:30 बजे मंत्रालय में विभागीय बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शाम 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-GRG बिल) तथा छत्तीसगढ़ राज्य (विकसित भारत-जी राम जी) अधिनियम, 2025 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज विभागीय उपलब्धियां बताएंगी

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की दो वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देंगी। इसके लिए दोपहर 12:30 बजे नया रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है।

About The Author