मुख्यमंत्री साय ने किया ‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी’ का शुभारंभ, छात्रों को मिलेगी स्पेस टेक्नोलॉजी की प्रशिक्षण सुविधा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में ‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी’ का शुभारंभ किया। इस केंद्र के माध्यम से छात्रों को सैटेलाइट निर्माण, टेस्टिंग और ट्रैकिंग की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। इससे वे तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक अंतरिक्ष अनुसंधान का अनुभव भी हासिल कर सकेंगे।

यह परियोजना स्पेस टेक्नोलॉजी में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक मजबूत आधार साबित होगी। केंद्र में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ सैटेलाइट से जुड़े विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

नवा रायपुर स्थित इस केंद्र में कार्यशालाएं, प्रैक्टिकल प्रशिक्षण और लाइव प्रोजेक्ट्स की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे छात्रों का सीखने का अनुभव और अधिक प्रभावी व रोचक बनेगा। युवा वैज्ञानिकों को यहां अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी नई तकनीकों को समझने और उन पर काम करने का अवसर मिलेगा।

About The Author