कांकेर: भालू के हमले में घायल किशोर के लिए मददगार बने बीएसएफ के जवान, त्वरित सहायता से बचाई जान
कांकेर। BSF के जवानों ने भालू के हमले में घायल एक किशोर की समय पर मदद कर उसकी जान बचाई। घटना दरवेकोर के पास की बताई जा रही है।
जानकारी मिलते ही 129 बटालियन के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे बीएसएफ एम्बुलेंस से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर ले जाया गया।
अस्पताल में भर्ती युवक का उपचार जारी है और उसकी हालत अब बेहतर बताई जा रही है। बीएसएफ ने कहा कि वह क्षेत्र में जरूरत के समय स्थानीय लोगों की मदद और सुरक्षा के लिए लगातार तत्पर है।
