भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन
बैतूल। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार थीं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे बैतूल में किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि सुरभि खंडेलवाल स्पेशल चाइल्ड थीं और लंबे समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत अधिक खराब चल रही थी, जिसके बाद बुधवार को उनका निधन हो गया।
सुरभि के निधन से खंडेलवाल परिवार में शोक की लहर है। इस दुखद खबर के बाद देश और प्रदेश के कई राजनीतिक नेताओं ने हेमंत खंडेलवाल और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
