महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 68.50 लाख के गांजे के साथ महिला समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 137 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत 68 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दो कारों में गांजा लेकर ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। इसके बाद नेशनल हाईवे 53 पर रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर ईको कार क्रमांक ओडी 19 टी 6003 और टोयोटा कार क्रमांक एमएच 01 बीके 4102 को रोका गया। तलाशी के दौरान टोयोटा कार की डिक्की में प्लास्टिक की बोरियों में भरा गांजा मिला।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के अंगुल जिले से महाराष्ट्र के अकोला ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ महाराष्ट्र और ओडिशा के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी बिहार का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन और 11 हजार 400 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी दो सी और 29 एक के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से गांजा सप्लाई चेन को तोड़ने में बड़ी सफलता मिली है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं
1 शिवा साहू पिता विश्वनाथ साहू उम्र 40 वर्ष निवासी थाना छेंदिपदा जिला अंगुल ओडिशा
2 बुधु भूतिया पिता धोबा भूतिया उम्र 29 वर्ष निवासी थाना छेंदिपदा जिला अंगुल ओडिशा
3 निलो फार शफी पति मोहम्मद शफी उम्र 40 वर्ष निवासी फिरदोस कॉलोनी मोतीवाल थाना अकोटफेल जिला अकोला महाराष्ट्र
4 सुल्तान खान पिता समरोज खान उम्र 34 वर्ष निवासी पंजरापुल दिन क्यूरी रोड थाना टाम्बे जिला चेम्बूर महाराष्ट्र
5 नरोत्तम बेहरा पिता गोविंद बेहरा उम्र 40 वर्ष निवासी बहालसाही थाना छेंदिपदा जिला अंगुल ओडिशा
6 सुशील साहू पिता नीलकंठ साहू उम्र 34 वर्ष निवासी बहालसाही थाना छेंदिपदा जिला अंगुल ओडिशा
7 दिलशाद खान पिता शाहिब खान उम्र 33 वर्ष निवासी चन्नी डोरिया थाना अमौर जिला पूर्णिया बिहार
8 शेख जब्बार पिता शेख जफ्फार उम्र 27 वर्ष निवासी फिरदोस कॉलोनी मोतीवाल थाना अकोटफेल जिला अकोला महाराष्ट्र

About The Author