दुर्ग में एटीएम कैश लूट, 14 लाख 60 हजार रुपये लूटे गए

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में एटीएम में पैसे जमा करने जा रहे एजेंसी के दो कर्मचारियों से 14 लाख 60 हजार रुपये लूट लिए गए। घटना शनिवार रात हुई, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, एजेंसी के कर्मचारी देर रात कैश लेकर एटीएम में जमा करने जा रहे थे। ग्राम कपसदा में गोयल स्कूल के पास रात 8:30 से 9 बजे के बीच बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोककर गाड़ी में रखे कैश बैग से पैसे निकाल लिए और फरार हो गए।

पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना तुरंत कुम्हारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इलाके के सभी प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी की और फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। फिलहाल, आरोपियों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

About The Author