जांजगीर-चांपा में ई-रिक्शा पलटी, एक की मौत, पांच घायल
जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चांपा से बम्हनीडीह की ओर जा रही ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।
हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। रिक्शा में कुल छह लोग सवार थे। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मृतक की पहचान मालखरौदा थाना क्षेत्र के कुरदा गांव निवासी के रूप में हुई है। वह रोजी-रोटी के सिलसिले में हैदराबाद गया था तथा ट्रेन से लौटकर परिवार के साथ गांव जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
