हेट स्पीच मामला: फरार आरोपी अमित बघेल ने रायपुर के देवेंद्र नगर थाने में किया सरेंडर

रायपुर। हेट स्पीच मामले में फरार चल रहे आरोपी अमित बघेल ने देवेंद्र नगर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। उनके खिलाफ रायपुर की देवेंद्र नगर और कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज थी तथा प्रदेश भर में जोरदार आंदोलन चला था। रायपुर पुलिस ने अमित बघेल की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

सरेंडर के समय अमित बघेल के वकील भी थाने पहुंच गए। थाने के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कार्यकर्ता जमा हैं जो नारेबाजी कर रहे हैं। इससे पुलिस और समर्थकों के बीच हलचल बढ़ गई है।

पुलिस ने आत्मसमर्पण करने के बाद अमित बघेल को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

About The Author