एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर द्वारा आयोजित इंटर-स्टेट किडनी क्विज़ कॉन्टेस्ट में एम्स रायपुर प्रथम

रायपुर। वर्ल्ड किडनी डे के अवसर पर एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा ‘केक्यू बैटल 4.0 – इंटर-स्टेट किडनी क्विज़ कॉन्टेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों से कुल 24 टीमों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नेफ्रोलॉजी (किडनी रोग विज्ञान) के क्षेत्र में ज्ञानवर्धन, प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना और युवा डॉक्टरों के बीच अकादमिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना था।

प्रतियोगिता के परिणामों में एम्स रायपुर के डॉ. योगप्रिया और डॉ. निहिलन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर जीएमसी नागपुर के डॉ. राजेश रमेश भांड व डॉ. आयुष एम. सिक्ची रहे, जबकि तीसरा स्थान सिम्स बिलासपुर के डॉ. अद्रि सिखर पाल और डॉ. बुरहानुद्दीन फ़िदवी ने हासिल किया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन और मार्गदर्शन वरिष्ठ विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. सुनील धर्मानी (क्लिनिकल लीड एवं सीनियर कंसल्टेंट, नेफ्रोलॉजी विभाग), डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. प्रणिता धर्मानी, डॉ. प्रशांत, डॉ. अंजलि और डॉ. स्वप्निल कटारिया शामिल थे। निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. देवप्रिया लकड़ा (एचओडी मेडिसिन, मेकाहारा रायपुर), डॉ. परवेज़ कमाल और डॉ. एस. के. गोयल ने अपनी सेवाएं दीं।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने किडनी रोगों, उपचार पद्धतियों और नवीनतम चिकित्सा शोध से संबंधित प्रश्नों पर अपनी उत्कृष्ट पकड़ का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक प्रतियोगिताएं चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देती हैं और युवा डॉक्टरों को विशिष्ट चिकित्सा क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।

About The Author