बालोद: डौंडी क्षेत्र में ट्रक ने बस को मारी टक्कर, तीन महिलाएं सहित चार यात्री घायल

बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमहाटोला में सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों को उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ी बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी चपेट में आ गईं।

मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे बाइक खड़ी कर चिकन लेने गए थे, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना में बस में सवार तीन महिलाएं तथा एक पुरुष घायल हो गए। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

दादा ट्रेवल्स की यह बस भानुप्रतापपुर से दल्लीराजहरा की ओर जा रही थी, जिसमें 40 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

About The Author