छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक के बाद CM विष्णु देव साय और डिप्टी CM अरुण साव ने की पत्रकार-वार्ता
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया।
पत्रकार-वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए विभिन्न निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बैठक में हुई चर्चा और सरकार के निर्णयों से जुड़े प्रमुख बिंदुओं को मीडिया के सामने रखा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा भी उपस्थित थे।
