Ambedkar Hospital: गंभीर हृदय रोगियों को राहत, महंगी जीवनरक्षक दवाएं और इंजेक्शन अस्पताल में निःशुल्क

रायपुर। गंभीर हृदय रोग से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत की खबर है। अम्बेडकर अस्पताल के एसीआई (Advanced Cardiac Institute) के कार्डियोलॉजी विभाग में कई महंगी और महत्वपूर्ण दवाएं एवं इंजेक्शन अस्पताल की व्यवस्था के तहत निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को समय पर उपचार मिल रहा है और परिजनों पर महंगी दवाएं खरीदने का अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम हो रहा है।

बाजार में महंगी हैं कई जीवनरक्षक दवाएं

चौधरी के अनुसार, अस्पताल में उपलब्ध इन दवाओं में कई ऐसी हैं, जिनकी बाजार कीमत काफी अधिक है। गंभीर बीमारी के दौरान इन दवाओं और इंजेक्शनों की निजी तौर पर खरीद मरीज के परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव डाल सकती है।

ऐसे में सरकारी अस्पताल में इनकी निःशुल्क उपलब्धता मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

हार्ट अटैक समेत आपातकालीन स्थितियों में उपयोग

अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर के अनुसार, एसीआई के कार्डियोलॉजी विभाग में गंभीर हृदय रोगियों के उपचार के लिए उपयोग होने वाली महत्वपूर्ण एवं महंगी दवाएं और इंजेक्शन अस्पताल की व्यवस्था के तहत निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इनमें विशेष रूप से हार्ट अटैक, गंभीर संक्रमण, रक्त के थक्के और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यक दवाएं शामिल हैं। अस्पताल में इनकी उपलब्धता से जरूरत के समय मरीजों को उपचार देने में मदद मिलती है और परिजनों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदने की आवश्यकता कम होती है।

मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर

कार्डियोलॉजी विभाग में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता गंभीर मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आपातकालीन परिस्थितियों में दवा की तत्काल जरूरत होने पर अस्पताल में उपलब्धता से उपचार प्रक्रिया को समय पर आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता पर जोर

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और मरीजों को बेहतर एवं सुलभ उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

एसीआई के कार्डियोलॉजी विभाग में महंगी, आधुनिक और जीवनरक्षक दवाओं की निःशुल्क उपलब्धता से गंभीर हृदय रोगियों को उपचार के दौरान आर्थिक राहत मिल रही है। यह व्यवस्था मरीजों को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आई है।

About The Author