स्वतंत्रता दिवस प्रदर्शनी में दर्ज कराएं अपने विचार, देखें छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा

रायपुर। कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में आयोजित सात दिवसीय स्वतंत्रता दिवस प्रदर्शनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी स्थल पर रखी गई विजिटर डायरी में आगंतुक स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रप्रेम और छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा से जुड़े अपने विचार एवं अनुभव दर्ज कर सकते हैं।

प्रदर्शनी में प्रदेश की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास यात्रा पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री Stitching साय ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद विजिटर बुक में अपने विचार दर्ज किए और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान तथा शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का यह उपयोगी प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों से प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने इतिहास और विरासत को जानना हमें वर्तमान के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराता है और बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार  आर. कृष्णा दास, विधायक  पुरंदर मिश्रा, जनसंपर्क आयुक्त  रजत बंसल, कलेक्टर  गौरव सिंह, अपर संचालक  उमेश मिश्रा संजीव तिवारी आलोक देव सहित जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

15 से 21 अगस्त तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी प्रदर्शनी

कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में आयोजित यह सात दिवसीय प्रदर्शनी 15 से 21 अगस्त 2026 तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। नागरिक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से रात 8 बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे।

यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता संग्राम की विरासत, राष्ट्रप्रेम और छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को करीब से जानने का अवसर प्रदान कर रही है।

About The Author